Blog

भारतीय संस्कृति बचानी है तो घर से शुरू करें संस्कारों का सम्मान – श्याम कुमार गुप्ता

पूर्वजों की परंपराओं का सम्मान ही भारतीय संस्कृति की असली पहचान

परम शिष्य राज
सतनामी अखाड़ा के प्रमुख प्रशिक्षक परम शिष्य ओम

रायगढ़। भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव एवं डिप्टी आडिटर BGN न्यूज 24 india श्याम कुमार गुप्ता ने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि भारत में बढ़ती सामाजिक बुराइयों और नैतिक पतन को रोकने के लिए लोगों को अपने घर से ही संस्कारों की शुरुआत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि जब तक लोग अपने पूर्वजों, बुजुर्गों और घर की धार्मिक तथा सामाजिक मान्यताओं का सम्मान नहीं करेंगे, तब तक स्थानीय और क्षेत्रीय संस्कृति का सम्मान नहीं हो सकता। और जब क्षेत्रीय संस्कृति और संस्कार सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो भारतीय संस्कृति की पहचान भी धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी।

श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति हजारों वर्षों की परंपरा, संस्कार, परिवार व्यवस्था, सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था पर आधारित है। आज आवश्यकता इस बात की है कि युवा पीढ़ी अपने इतिहास, परंपरा, संस्कृति और बुजुर्गों के अनुभवों से सीख ले और उन्हें सम्मान दे।

उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग संकल्प लें कि अपने परिवार, समाज और संस्कृति के सम्मान और संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, तभी भारत की सांस्कृतिक पहचान मजबूत रहेगी और समाज में नैतिकता और संस्कारों का वातावरण बनेगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाने की शुरुआत किसी आंदोलन से नहीं, बल्कि अपने घर के बुजुर्गों के सम्मान और परिवार के संस्कारों से होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...