Blog

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने श्रवण प्रधान को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, क्षेत्र ने खोया एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व

श्रवण प्रधान के निधन से पुसौर क्षेत्र में शोक की लहर, बलबीर शर्मा, श्याम गुप्ता व हिमांशु चौहान ने किया नमन

रायगढ़। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा पुसौर विकासखंड के वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तित्व श्रवण प्रधान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा ने कहा कि पुसौर विकासखंड ने एक बेहतरीन व्यक्तित्व को खो दिया है। श्रवण प्रधान समाजसेवा, सरल स्वभाव और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

वहीं संगठन के संस्थापक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में वे अपने परम शिष्य एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान के साथ श्रवण भैया से मिलने गए थे। उनके निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। उन्होंने कहा कि श्रवण प्रधान का स्नेह, मार्गदर्शन और समाज के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

सरपंच संघ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने कहा कि श्रवण प्रधान के निधन से भाजपा परिवार एवं क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा श्रवण प्रधान का मार्गदर्शन मिलता रहा और उनका व्यक्तित्व युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वे श्रवण प्रधान को शत-शत नमन करते हैं।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं क्षेत्रवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...