Blog

बिजली कटौती से त्रस्त किसानों का फूटा गुस्सा, बिजली विभाग की निकाली शवयात्रा, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

सरिया विकासखंड, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के किसानों ने लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित किसानों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और जमकर नारेबाजी की।

किसानों का कहना है कि बिजली की लगातार कटौती के कारण सिंचाई कार्य पूरी तरह प्रभावित हो रहा है, जिससे फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने से किसानों में भारी नाराजगी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद किसानों ने सरिया थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने मांग की है कि कृषि कार्य के लिए नियमित और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, अन्यथा आगे और उग्र आंदोलन किया जाएगा।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...