Blog

पेंडरवा धाम के पर्चा वाले बाबा के दरबार में झारखंड से पहुँचे कमल, बोले – गुरुदेव ने बताई हर बात निकली 100% सच

परिवार की गंभीर समस्याओं का मिला समाधान, झारखंड के कमल हुए पेंडरवा धाम के अजय उपाध्याय महाराज से प्रभावित

पेंडरवा धाम में विराजमान प्रसिद्ध पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज के दरबार में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुँच रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड सिमडेगा से आए कमल ने गुरुदेव के दरबार में उपस्थित होकर अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कमल ने बताया कि वे लंबे समय से एक पास्टर के कारण मानसिक और पारिवारिक रूप से परेशान थे। कई जगह समाधान खोजने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पेंडरवा धाम और पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज के बारे में सुना, जिसके बाद वे धाम पहुँचे।

कमल ने बताया कि गुरुदेव ने बिना बताए ही उनके जीवन और परिवार से जुड़ी कई गंभीर बातें बताईं, जो पूरी तरह सत्य निकलीं। उन्होंने कहा कि गुरुदेव ने उनकी समस्याओं का निदान और मार्गदर्शन भी दिया, जिससे वे पूरी तरह संतुष्ट हैं।

कमल ने भावुक होकर कहा कि गुरुदेव की शक्ति साक्षात हनुमान जी की सिद्धि है और वे पूरी आस्था और विश्वास के साथ वापस अपने घर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेंडरवा धाम आकर उन्हें मानसिक शांति और समाधान दोनों मिला है।

पेंडरवा धाम में लगातार देश के अलग-अलग राज्यों से लोग पहुँच रहे हैं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर रहे हैं, जिससे धाम की ख्याति लगातार बढ़ती जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...