Blog

सनातन धर्म को मिटाना असंभव, सेवा ही हमारा धर्म – अजय उपाध्याय महाराज

धर्मांतरण के खिलाफ खुली चेतावनी, सनातन सेवा और आस्था की ताकत सबसे बड़ी – अजय उपाध्याय

रायपुर छत्तीसगढ़ सनातन धर्म, आस्था और धर्मांतरण जैसे मुद्दों को लेकर पेंडरवा धाम के संत अजय उपाध्याय महाराज ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे पुरातन धर्म मार्ग है, जिसे कोई भी शक्ति समाप्त नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमेशा से विश्व कल्याण, शांति, सेवा और मानवता का संदेश देता आया है।

उन्होंने कहा कि वे वर्षों से लोगों की समस्याओं का निशुल्क मार्गदर्शन और सेवा कर रहे हैं और यह सब मां संतोषी और भगवान हनुमान जी की कृपा से संभव हो रहा है। उनके अनुसार, कई ऐसे परिवार जो मानसिक रूप से परेशान और कठिन परिस्थितियों में थे, उन्हें आध्यात्मिक मार्गदर्शन से राहत मिली है।

अजय उपाध्याय महाराज ने कहा कि किसी भी प्रकार का लालच, भय या दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराना गलत है और समाज को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सेवा, आस्था, सत्य और मानव कल्याण का मार्ग है और इसे समाप्त करना संभव नहीं है।

उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि लोग अपने धर्म, संस्कृति और परंपराओं को समझें, संगठित रहें और सेवा कार्यों से समाज को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...