Blog

किराना दुकान में चोरी करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, पुसौर पुलिस की तत्परता से चोरी का सामान बरामद

*23 सितंबर, रायगढ़* । पुसौर पुलिस ने किराना दुकान का शटर तोड़कर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की चोरी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की जानकारी ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता द्वारा दिनांक 22.09.2024 को थाना पुसौर में दी गई थी, जिसके अनुसार उनकी ग्राम तेतला स्थित किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

*चोरी की घटना का विवरण:*
शिकायतकर्ता विकास कुमार गुप्ता के अनुसार, दिनांक 08.09.2024 की रात लगभग 08 बजे दुकान बंद कर वे अपने घर लौटे थे। अगले दिन सुबह दुकान पहुंचे तो पाया कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। अंदर देखने पर दुकान से कई दैनिक उपयोग की वस्तुएं जैसे साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, तेल, क्रीम, मिठाइयां, और करीब 10,000 रुपये नकदी समेत एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू चोरी हो चुका था। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में 3-4 चोर चोरी करते हुए दिखाई दिए, जिसके आधार पर पुलिस ने अप. क्र. 323/2024 धारा 305(a), 324(4), 331(4), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीकृत किया।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सायबर सेल और पुसौर पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और संदिग्धों की पहचान की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी कोमल डनसेना को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ के दौरान अपने अन्य साथियों- जैकी खान, सुमित जायसवाल, और सतीश यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बाकी तीन आरोपियों को भी हिरासत में लेकर उनसे अलग-अलग बयान दर्ज किए, जो एक-दूसरे की पुष्टि करते हुए चोरी की घटना में शामिल होने की बात मान गए। आरोपियों ने घटना वाले दिन सतीश यादव की कार क्रमांक CG 13 C 8295 से ग्राम तेतला आकर चोरी की योजना बनाई थी। आरोपियों के बयान और मेमोरेंडम के आधार पर किराना दुकान से चोरी किये गए सामान (करीब ₹30000) बरामद कर ली गई है।

*गिरफ्तार आरोपी:*
1. कोमल डनसेना उर्फ दाउ पिता ठंडाराम डनसेना, उम्र 23 वर्ष, निवासी शिवानगर, केवडाबाड़ी, रायगढ़
2. सुमित जायसवाल पिता सेतराम जायसवाल, उम्र 25 वर्ष, निवासी शिवानगर, रायगढ़
3. सतीश यादव उर्फ सोनू पिता दिलदार यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बेलादुला, वार्ड नंबर 21, संगीत चौक चक्रधरनगर, रायगढ़
4. जैकी खान उर्फ शेखू पिता फिरोज खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी ढिमरापुर, सिदार गली, रायगढ़

चोरी की घटना का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, आरक्षक ओशनिक विशवाल, दिलीप सिदार, महिला आरक्षक कौशल्या पटेल और सायबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...