Blog

“नक्सल क्षेत्र बस्तर में शिक्षा की जोत जलाने वाले कलेक्टर रहे ओपी चौधरी, आज विधायक बनकर कर रहे रिकॉर्ड विकास – बलबीर शर्मा”

कलेक्टर की नौकरी छोड़ राजनीति में जनता की सेवा करने आए ओपी चौधरी, झूठे प्रचार करने वाले पहले बस्तर जाकर सच्चाई देखें – बलबीर शर्मा”

बलबीर शर्मा जी
ओपी चौधरी जी वित्त मंत्री

रायगढ़। पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार बलबीर शर्मा भाजपा नेता ने रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के लिए भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उन्होंने नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में कलेक्टर रहते हुए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

बलबीर शर्मा ने कहा कि वे स्वयं बस्तर गए थे और उस समय नेहरू युवा केंद्र में रहते हुए उन्होंने वहां लोगों से ओपी चौधरी जी के कार्यों के बारे में सुना और देखा। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में काम करना बहुत कठिन होता है, लेकिन ऐसी परिस्थितियों में भी उन्होंने नालंदा परिसर जैसे शिक्षा अभियान शुरू कर युवाओं को शिक्षा के माध्यम से जागरूक करने का बड़ा काम किया।

उन्होंने कहा कि बस्तर में किए गए कार्यों से देश के शीर्ष नेतृत्व भी प्रभावित हुए थे, जिनमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। नक्सल क्षेत्र में इतना बड़ा शैक्षणिक कार्य करना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने यह कर दिखाया।

बलबीर शर्मा ने आगे कहा कि आज रायगढ़ के विधायक के रूप में भी उन्होंने बहुत कम समय, लगभग दो वर्षों में, रिकॉर्ड विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि “कोई व्यक्ति चपरासी की नौकरी तक नहीं छोड़ता, लेकिन उन्होंने कलेक्टर जैसी बड़ी नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का निर्णय लिया, क्योंकि वे जनता के लिए बड़े स्तर पर काम करना चाहते थे।”

उन्होंने भ्रामक प्रचार करने वालों से निवेदन करते हुए कहा कि वे पहले बस्तर जाकर वहां के लोगों से पूछें कि कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कितना काम किया है, तब सच्चाई खुद सामने आ जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...