Blog

पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय ने बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री से की आत्मीय मुलाकात, सनातन धर्म और जनसेवा पर हुई चर्चा

कोरबा बाकिमोंगरा में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान पेंडरवा धाम के पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने बागेश्वर धाम के पर्चा वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान बाबा अजय उपाध्याय अपने परिवार एवं शिष्यों के साथ उनसे मिलने पहुंचे। मुलाकात का माहौल अत्यंत आत्मीय और आध्यात्मिक रहा।

बाबा अजय उपाध्याय महाराज ने मुलाकात को बहुत अच्छा बताते हुए कहा कि पूज्य धीरेन्द्र शास्त्री जी उनके बड़े भाई समान हैं और दोनों ही सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र एवं जनसेवा के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी और माँ संतोषी की कृपा से वे जनजागरूकता, लोगों की समस्याओं के समाधान और सनातन धर्म के संरक्षण के लिए सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, हिंदू समाज को संगठित करने और लोगों को धर्म एवं संस्कार से जोड़ने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। दोनों संतों की इस मुलाकात को सनातन धर्म के लिए सकारात्मक और महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।

राम कथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...