Blog

सर्वधर्म समभाव की मिसाल: 31 जनवरी को इज्तेमाई निकाह व सामूहिक विवाह समारोह

जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी पहल: शेख अतहर हुसैन की अगुवाई में सामूहिक विवाह का दिवतीय वर्ष आयोजन

सामाजिक कार्यकर्त्ता श्याम गुप्ता ने कहा ये भी राष्ट्रीय एकता का संदेश है मुस्लिम समाज की पहल में सभी धर्मों की जोड़ियां होंगी एक मंच पर विवाह बंधन में

श्याम गुप्ता सामाजिक कार्यकर्ता

छत्तीसगढ़ रायगढ़ /31 जनवरी को आयोजित होने जा रहे इज्तेमाई निकाह एवं सामूहिक विवाह समारोह इस वर्ष सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव की अनोखी मिसाल पेश करेगा रायगढ़ स्थित जलसा मैरिज गार्डन में यह भव्य आयोजन होने जा रहा है। दिवतीय वर्ष में प्रवेश कर चुके इस आयोजन का नेतृत्व आल मुस्लिम वेलफेयर फ़ाउंडेशन बिलासपुर संभाग अध्यक्ष एवं आयोजन संयोजक शेख अतहर हुसैन कर रहे हैं, जिनकी पहल जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने का बड़ा माध्यम बन रही है।

इस सामूहिक विवाह का उद्देश्य केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की मदद करना ही नहीं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देना भी है। आयोजन संयोजक अतहर हुसैन और उनकी पूरी टीम ने इस वर्ष केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि सर्व धर्मों की जोड़ियों को सामूहिक विवाह में सम्मिलित करने का निर्णय लिया है, जो कि एक राष्ट्रीय एकता और अखंडता का मजबूत संदेश देता है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक श्याम गुप्ता ने भी इस पहल की खुले दिल से सराहना की है। उन्होंने विशेष अपील करते हुए कहा कि जो भी जरूरतमंद परिवार अपने बच्चों का विवाह करवाना चाहते हैं, वे शीघ्र अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें, ताकि समय रहते उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें अंतिम दिनांक रजिस्ट्रेशन 31 दिसम्बर है आयोजक सयोजक शेख अतहर हुसैन के नंबर  जानकारी ले सकते है l

श्याम गुप्ता ने अतहर हुसैन और उनकी टीम को सैल्यूट करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज की यह पहल समाज में बढ़ती आपसी दूरी को मिटाने, भाईचारे को बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की मिसाल है। उन्होंने कहा—“ऐसे आयोजन न केवल इंसानियत को जोड़ते हैं, बल्कि यह संदेश भी देते हैं कि देश धर्मों से नहीं, बल्कि प्रेम और सद्भाव से चलता है। जय हिन्द।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...