Blog

छत्तीसगढ़ के गौरव “दादा ठाकुर” रामगुलाम जी ठाकुर 78वें वर्ष में प्रवेश, जन्मदिन पर प्रदेशभर से मिल रही शुभकामनाएँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य सहित संपूर्ण भारत के लोगों के लिए आज गर्व और हर्ष का दिन है, क्योंकि परम श्रद्धेय आदरणीय श्री रामगुलाम जी ठाकुर, जिन्हें सभी लोग स्नेहपूर्वक “दादा ठाकुर” के नाम से जानते हैं, आज अपने 78वें वर्ष में प्रवेश कर गए हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, किसानों, बुजुर्गों और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

दादा ठाकुर अपने सरल स्वभाव, समाजसेवा, किसानों और छत्तीसगढ़ के सियानों के सम्मान के लिए जाने जाते हैं। वे कहते हैं कि भले ही कुछ लोगों के लिए जन्मदिन केवल एक संख्या हो, लेकिन उनके लिए हर जन्मदिन उन लोगों के सम्मान का दिन है जो भारत के किसानों और छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति और बुजुर्गों का सम्मान करते हैं।

जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर सभी शुभचिंतकों ने दादा ठाकुर को कोटि-कोटि सादर प्रणाम करते हुए भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाज मार्गदर्शन की कामना की है। सभी ने कहा कि दादा ठाकुर का सान्निध्य और आशीर्वाद समाज को हमेशा मिलता रहे, यही सबसे बड़ी शुभकामना है।

इन्हीं भावनाओं के साथ सभी ने दादा ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि