Blog

सनातन रक्षा के संकल्प के साथ प्रबल सिंह जूदेव को जन्मदिन की शुभकामनाएं, घरवापसी अभियान को मिला संतों का आशीर्वाद

पेंडरवा धाम से राष्ट्रीय घरवापसी प्रमुख को बधाई, धर्मांतरण के विरोध में जूदेव परिवार की परंपरा को बताया प्रेरणादायक

रायपुर पर्चा वाले हनुमान जी के सिद्धि प्राप्त संत अजय उपाध्याय महाराज बाबा जी ने राष्ट्रीय घरवापसी प्रमुख प्रबल सिंह जूदेव को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रबल सिंह जूदेव सनातन धर्म की रक्षा और समाज को जागरूक करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई और घरवापसी अभियान चलाकर लाखों लोगों को सनातन धर्म में वापस लाने का ऐतिहासिक कार्य किया, वह आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

संत अजय उपाध्याय जी ने कहा कि वही महान कार्य आज उनके पुत्र प्रबल सिंह जूदेव आगे बढ़ा रहे हैं और अपने पिता के आदर्शों का सच्चे कर्तव्य के साथ पालन कर रहे हैं। उनका यह अभियान न केवल प्रदेश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभाव डाल रहा है।

पेंडरवा धाम की ओर से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा गया कि सनातन धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए सभी लोग उनके साथ खड़े हैं और आगे भी सहयोग करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि