Blog

ग्राम भाठनपाली में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, शिक्षा और सामाजिक न्याय का दिया गया संदेश

रायगढ़ / ग्राम भाठनपाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु चौहान (जिला अध्यक्ष, सरपंच संघ रायगढ़ एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा – शोध नीति प्रदेश सह प्रभारी) की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित जनसमूह ने उनके योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में हिमांशु चौहान ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता, भाईचारा और अधिकारों की सच्ची स्थापना संभव है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक समरसता, जागरूकता और एकता का सशक्त संदेश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...