पेंडरवा धाम में अजय उपाध्याय जी महाराज से लिया आशीर्वाद, हनुमान जी एवं संतोषी माता की पूजा-अर्चना



ओडिशा के सांसद प्रतिनिधि राजा राय के साथ पेंडरवा धाम पहुंचे प्रेस क्लब प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता

पेंडरवा धाम: पेंडरवा धाम स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में आज प्रेस क्लब के प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद दिलीप राय के प्रतिनिधि राजा राय, राउरकेला (ओडिशा) तथा उनके परम शिष्य नवीन बाग के साथ पहुंचकर पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सभी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री हनुमान जी महाराज एवं संतोषी माता का दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद लेकर सभी ने सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राजा राय ने पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज का सम्मान भी किया। वहीं गुरुदेव ने आत्मीयता के साथ श्याम कुमार गुप्ता, राजा राय एवं नवीन बाग को अपने हाथों से प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद स्वरूप गमछा भेंट किया तथा तीनों को गले लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया।


गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज ने सभी के सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन, सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। पवित्र पेंडरवा धाम में गुरुदेव के सानिध्य में हुई इस आध्यात्मिक भेंट के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता का विशेष वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि पेंडरवा धाम में बालाजी सरकार के दर्शन एवं पर्चावाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करना अपने आप में सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र धार्मिक स्थलों पर संतों का सानिध्य और आशीर्वाद मन को आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
सभी ने पेंडरवा धाम की आध्यात्मिक गरिमा और गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज के स्नेह एवं आशीर्वाद को अपने लिए विशेष सौभाग्य बताया।

