Blog

रायगढ़ के पहाड़ी हनुमान मंदिर में 7 मई को महाभंडारा, सर्वसमाज से सहभागिता की अपील… बलबीर शर्मा

बलबीर शर्मा

51 फीट कांस्य हनुमान प्रतिमा स्थापना से बढ़ेगा आस्था का केंद्र, भंडारा में शामिल होने का आह्वान… श्याम गुप्ता

श्याम गुप्ता

पहाड़ी हनुमान मंदिर में भव्य
आयोजन, समाज की एकता का बनेगा प्रतीक… हिमांशु चौहान

हिमांशु चौहान

रायगढ़। शहर के ऐतिहासिक पहाड़ी हनुमानजी मंदिर में 7 मई को भव्य महाभंडारा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने सर्वसमाज से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

संगठन के संरक्षक बलबीर शर्मा ने बताया कि मंदिर में 51 फीट ऊंची कांसे की हनुमानजी की भव्य प्रतिमा की स्थापना सर्वसमाज के दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है, जो शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा। उन्होंने कहा कि इस महान कार्य में जिले के विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित कई समाजसेवी आगे आए हैं।

मंदिर समिति द्वारा आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न समाजों को जोड़ने के लिए बैठकों का दौर जारी है, जो सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देता है।

परमजीत सिंह भाटिया

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने बताया कि पहाड़ी हनुमानजी मंदिर से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे वर्ष 1990 से अपने साथियों के साथ सुबह 4 बजे शक्ति गुड़ी चौक से दौड़कर मंदिर पहुंचते थे और सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करते थे। उन्होंने कहा कि हनुमानजी के आशीर्वाद से ही वे मार्शल आर्ट्स और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ सके।

वहीं संगठन के युवा अध्यक्ष एवं जिला सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान तथा प्रदेश पदाधिकारी परमजीत सिंह भाटिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारा में भाग लें और इस पुण्य कार्य के सहभागी बनें।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे को भी मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...