Blog

शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान पाने वाले अहसान अली का सम्मान

सीरतुन्नबी कमेटी ने होनहार छात्र और विद्यालय के प्राचार्य को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह शिक्षा को बताया समाज की उन्नति का आधार

रायगढ़।
मेहनत और लगन जब मिल जाए तो सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित होते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है घरघोड़ा के होनहार छात्र अहसान अली ने। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं की परीक्षा में अहसान अली ने 600 में से 587 अंक लाकर 97.80% प्राप्त कर पूरे प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जहाँ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है, वहीं मुस्लिम समाज की संस्था सीरतुन्नबी कमेटी ने इस प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया।

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल घरघोड़ा के छात्र अहसान अली सुपुत्र अहमद गुरुजी की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार पंडा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्र प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

सम्मान कार्यक्रम के दौरान सीरतुन्नबी कमेटी के अध्यक्ष हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन ने छात्र अहसन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएं पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सहित हाजी गुलाम रसूल साबरी, हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी,शेख अतहर हुसैन,हसन अली मनिहार,शब्बीर अहमद,अल्ताफ लुलानिया मोहम्मद कमरुद्दीन, मोहम्मद ताहिर,मोहम्मद इम्तियाज, बरकत साबरी सहित
तमाम सदस्य, शिक्षाविद और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन ने कहा कि अहसान अली की यह सफलता केवल उनके परिवार या स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे जिले और समाज की जीत है। हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे इसी तरह शिक्षा के जरिए देश और दुनिया में अपना नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...