सनातन धर्म और संतों के सम्मान पर विवाद: गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज के भक्तों में आक्रोश, शांति बनाए रखने की अपील

शक्ति जिला पेंडरवा धाम पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय के ऊपर साधु संतो सनातन धर्म के ऊपर भावेश मिश्रा द्वारा कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके अनुयायियों एवं भक्तों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। भक्तों का कहना है कि सनातन धर्म, साधु-संतों एवं धार्मिक आस्थाओं का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
हालांकि गुरुदेव अजय उपाध्याय महाराज ने अपने अनुयायियों से संयम और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि देश की कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा एजेंसियों पर पूर्ण विश्वास रखते हुए सभी भक्त धैर्य रखें और किसी भी प्रकार की उग्र प्रतिक्रिया से बचें जो अधर्मी ने गलत किया था उनके ऊपर कार्यवाही हुई है
भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमियों से आह्वान किया गया है कि वे आपसी भेदभाव भूलकर धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित रहें तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

