रायगढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुनील मोदी की पूज्य माताजी श्रीमती चंद्रावती देवी मोदी का निधन

रायगढ़ । रायगढ़ की सुप्रसिद्ध व्यावसायिक फर्म ‘लिबास ओमप्रकाश’ के संचालक सुनील मोदी की पूज्य माताजी, श्रीमती चंद्रावती देवी मोदी (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश मोदी) का 82 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार रात्रि 8:30 बजे अपने रायगढ़ के गुलमोहर कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली।
श्रीमती चंद्रावती देवी मोदी अपने पीछे एक पुत्र श्री सुनील मोदी, चार पुत्रियाँ, नाती-पोतों एवं प्रपौत्रों सहित एक भरा-पूरा खुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। वे अपने मृदुभाषी स्वभाव और धार्मिक प्रवृत्तियों के लिए समाज में जानी जाती थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही शहर के व्यावसायिक एवं सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
शोक संतप्त परिवार ने सूचित किया है कि श्रीमती चंद्रावती देवी मोदी अंतिम यात्रा कल, शनिवार प्रातः 10:00 बजे उनके निवास स्थान गुलमोहर कॉलोनी, रायगढ़ से प्रस्थान करेगी तथा कया घाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।