Blog

छोटे नगर से बड़ी उड़ान: 97.83% के साथ अहसन अली ने प्रदेश टॉप-10 में बनाई जगह, घरघोड़ा में सम्मान

घरघोड़ा।
नगर के सांई धाम में शिक्षा और सम्मान का प्रेरणादायक माहौल उस समय देखने को मिला, जब घरघोड़ा जामा मस्जिद कमेटी द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं युवाओं की अच्छी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधरी एवं थाना प्रभारी गौरव साहू उपस्थित रहे।

समारोह का मुख्य आकर्षण कक्षा 10वीं के प्रतिभाशाली छात्र अहसन अली रहे, जिन्होंने 97.83% अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की टॉप-10 सूची में 8वां स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरा घरघोड़ा नगर एवं रायगढ़ जिला गौरवान्वित हुआ। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
सुरेन्द्र चौधरी ने इसे नगर के लिए गर्व की बात बताया।
गौरव साहू ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से सफलता मिलती है।
शकील मोहम्मद ने शिक्षा को समाज की तरक्की का आधार बताया।
उस्मान बेग ने युवाओं को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का संदेश दिया।
संजय पंडा (प्राचार्य) ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका होती है।

कमेटी अध्यक्ष ताहिर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अहसन अली ने कहा कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता, गुरुजनों और सभी मार्गदर्शकों को देते हैं तथा आगे भी मेहनत कर क्षेत्र का नाम रोशन करना चाहते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान व्याख्याता डमरूधर पटेल, मनोज कुर्रे एवं प्रीति सिंह ठाकुर को भी उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...