Blog

ओपी है तो मुमकिन है : रायगढ़ प्रेस क्लब भवन के भूमि पूजन से पत्रकारों के सपनों को मिली उड़ान

50 लाख की प्रेस क्लब बिल्डिंग का शुभारंभ, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्रकार परिवार को दिया ऐतिहासिक तोहफा

रायगढ़। रायगढ़ जिला पत्रकार परिवार के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रेस क्लब भवन का सपना आखिरकार साकार होने की दिशा में बढ़ गया। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने प्रेस क्लब भवन के भूमि पूजन के साथ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली भवन निर्माण की ऐतिहासिक शुरुआत कर पत्रकार जगत को बड़ी सौगात दी।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि रायगढ़ प्रेस क्लब भवन की यह बहुत पुरानी मांग थी, जिसे पूरा कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी भाई ने असंभव को संभव कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि “ओपी है तो मुमकिन है” केवल नारा नहीं बल्कि विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रथम चरण में 50 लाख रुपए से पुरे गुणवत्ता से आधुनिक एवं सुंदर प्रेस क्लब भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें पार्किंग जैसी बेहतर सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भवन के ऊपरी फ्लोर निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने भवन का नक्शा आकर्षक एवं उपयोगी बनाने पर जोर दिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत, सचिव नवीन शर्मा, राजेश जैन, वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र शर्मा सहित प्रिंट, पोर्टल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनेक पत्रकार एवं ब्यूरो चीफ उपस्थित रहे और इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।

प्रेस पत्रकार परिवार के चेहरों पर खुशियां लाने वाले इस ऐतिहासिक कार्य के लिए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम कुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं सरकारी लाभ से जुड़ी योजनाओं में पत्रकार परिवार को शामिल करने की मांग भी मंत्री जी के समक्ष रखी गई, जिस पर सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई गईl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...