Blog

“जनता की आवाज के आगे झुका जिंदल प्रबंधन, जनहित में जनसुनवाई निरस्त—आंदोलन की ऐतिहासिक जीत”

“ठंड में संघर्ष रंग लाया: जिंदल जनसुनवाई निरस्तीकरण को समर्थन, जनता की एकजुटता बनी ताकत”

रायगढ़
जनहित में जिंदल परियोजना की प्रस्तावित जनसुनवाई को निरस्त करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आखिरकार सफल रहा। प्रभावित ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों और जनहितैषियों के लगातार दबाव के बाद जिंदल प्रबंधन ने अपने कदम पीछे खींचते हुए जनसुनवाई निरस्तीकरण का समर्थन किया। इसे जनता की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है।

इस संबंध में प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश संरक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने कहा कि रायगढ़ जिले में जितने उद्योग और खदानें संचालित हैं, यदि स्थानीय उद्योगपति ईमानदारी से चाहें तो जिले का कोई भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। स्थानीय जरूरतमंद युवाओं को रोजगार देना उद्योगों की सामाजिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करना, पर्यावरण संरक्षण, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा पूरी तरह संभव है, बशर्ते जिम्मेदार नेता, अधिकारी और उद्योगपति आम जनता को भी उतनी ही अहमियत दें जितनी बड़े हितों को देते हैं।

श्याम गुप्ता ने उघोगपति नवीन जिंदल एवं उनके जिंदल समूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रभावित जनता के सम्मान में लिया गया यह निर्णय स्वागतयोग्य है। ठंड में रात-दिन धरने पर बैठे आंदोलनकारियों की तपस्या रंग लाई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने की मांग भी की, ताकि भविष्य में जनहित के साथ कोई समझौता न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...