Blog

जामगांव-रानीतराई में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की नई पहल, रत्नादेश लहरे देंगी महिलाओं को सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

दुर्ग जिला रानीतराई/जामगांव। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा जामगांव एवं रानीतराई में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह केंद्र संगठन की दुर्ग-भिलाई जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर के मार्गदर्शन एवं रत्नादेश लहरे के नेतृत्व में संचालित किया जाएगा।

कार्यक्रम में सरपंच सत्यनारायण टिकरिया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतांजलि धन्डाले एवं प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर रश्मि भेद, जनपद पंचायत सदस्य वेद प्रकाश वर्मा, सरपंच प्रिया महिपाल, सामाजिक कार्यकर्ता भविष्य जैन, पूर्व सरपंच निर्मल जैन, उपसरपंच राजा ठाकुर, पीआर देशलहरे, कनकेश्वर महिपाल, द्रोपती साहू, पूजा साहू, मुनेश्वरी पंच, सरिता साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गीतांजलि धन्डाले, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा, जिला अध्यक्ष भारती सोनबेर, जिला उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा साहू, जिला सचिव मालती सोनवानी, कार्यकारिणी सदस्य नेहा शुक्ला, रत्ना देशलहरे, सुनील देवांगन एवं शोएब खान सहित अन्य पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रही।

सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षिका रत्नादेश लहरे द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता, संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार), युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया, जाग्यो सिंह माझी एवं सुमिता पटेल सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण केंद्र के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वक्ताओं ने कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र महिलाओं को हुनर के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...