Blog

लूटपाट मामले के दो फरार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

*27 सितंबर, रायगढ़* । दिनांक 14/08/2024 को मुक्तिनाथ प्रसाद पिता विद्याचल प्रसाद उम्र 48 वर्ष निवासी बाजीरावपारा, रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 11:00 बजे स्टेशन चौक से इंदिरा नगर एक व्यक्ति को स्कुटी में छोड़ने के बाद, जब वे वापस लौट रहे थे, तब सिद्धि विनायक कॉलोनी गेट क्रमांक 02 के पास कुछ व्यक्तियों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हो रही थी, परिचित के होने पर उन्हें समझाकर अलग किया गया।

इसके बाद, जब मुक्तिनाथ प्रसाद मेन रोड पर बाबा बिरयानी के पास पहुंचे, तब श्रेयांश ठाकरे ने उन्हें आवाज दी। ओमकार तिवारी उनसे बातचीत करने लगा और उसी दौरान श्रेयांश ठाकरे, रूपेश खरे ने पीछे से हमला किया। सिर के पिछले हिस्से पर रॉड जैसी वस्तु से वार करते हुए, आरोपियों ने उनके गले से 14 ग्राम का सोने का चेन और जींस की जेब में रखे 8500 रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए। थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 488/2024 धारा 296, 309(6).3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। तत्पश्चात पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों श्रेयांश ठाकरे (पिता सुरेश ठाकरे, उम्र 20 वर्ष) और रूपेश खरे (पिता ब्रजगोपाल खरे, उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार किया गया और उनके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त स्टील का कडा (ब्रेसलेट) एवं 700 रुपये नगदी जब्त किए गए। आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाकर रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
कसहीबाहरा स्कूल में गुरुजनों का सम्मान , प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर नेत्र पखवाड़े के तहत कसहीबाहरा स्कूल में चित्रकला,निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन गरीबों और कमजोरों के सुख-दुख के साथी हैं मंजुल दीक्षित : श्याम कुमार गुप्ता हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान