Blog

“जंगलों का सत्यानाश कर पर्यावरण बचाने की बात करना पाप और मूर्खता है” — श्याम गुप्ता

बढ़ती गर्मी और घटते जंगल मानव ही नहीं, समस्त जीव-जंतुओं के अस्तित्व के लिए खतरा; हर परिवार एक पेड़ लगाकर उसे जीवित रखने का संकल्प ले — श्याम गुप्ता

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “जंगलों का सत्यानाश करके पर्यावरण बचाने की बात करना मूर्खता और पाप है, जिसके दोषी हम स्वयं मानव समाज हैं।” उन्होंने कहा कि आज बढ़ती गर्मी, अनियमित मौसम और प्राकृतिक आपदाओं का सबसे बड़ा कारण वनों की लगातार कटाई और प्रकृति के प्रति मानव की उपेक्षा है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि घटते जंगल केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पृथ्वी पर रहने वाले हर जीव-जंतु, पक्षी और वन्य प्राणी के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। प्रकृति का संतुलन बिगड़ने से जल स्रोत सूख रहे हैं, तापमान लगातार बढ़ रहा है और पर्यावरणीय संकट गहराता जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि केवल दिखावे के लिए पौधारोपण करने से पर्यावरण नहीं बचेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार के सदस्य की तरह कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए और उसे जीवित रखते हुए बड़ा करना चाहिए। जब तक पौधे वृक्ष नहीं बनेंगे, तब तक पर्यावरण संरक्षण के प्रयास अधूरे रहेंगे।

श्याम गुप्ता ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पेड़ लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प ले, तो प्रकृति के विनाश की गति को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को केवल सरकारी योजनाओं का विषय न मानकर जनभागीदारी का आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अंत में उन्होंने कहा कि “प्रकृति की रक्षा ही मानवता की रक्षा है। आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज ही वृक्षारोपण और वन संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...