Blog

राजपूत करणी सेना को मिला नया नेतृत्व: पिंटू सिंह बने रायगढ़ जिलाध्यक्ष

सामाजिक सरोकारों के सक्रिय योद्धा पिंटू सिंह को करणी सेना की बड़ी जिम्मेदारी

रायगढ़। श्री राजपूत करणी सेना संगठन ने जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाते हुए पिंटू सिंह को रायगढ़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से जिले के राजपूत समाज सहित सामाजिक संगठनों में उत्साह का माहौल है। पिंटू सिंह लंबे समय से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं, जिसके चलते संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।

पिंटू सिंह समाज के युवाओं को संगठित करने, समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव आगे रहते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी निरंतर सहभागिता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए करणी सेना ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद पिंटू सिंह ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे करणी सेना के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर समाज सेवा में भागीदारी निभाने की अपील भी की।

उनकी नियुक्ति से जिले में करणी सेना के कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि