Blog

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान से गूंजा रायगढ़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण व बच्चों को फल वितरण

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण और सेवा भाव का अनूठा संदेश, बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हुए शामिल

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायगढ़ द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पहाड़ मंदिर रोड स्थित कौहाकुंडा उम्मीद घरौंदा में वृक्षारोपण एवं बच्चों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज सेवा का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणजीत सिंह हुरा रहे। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम हुसैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री रविंद्र सिंह भाटिया, जिला महामंत्री साहिल मनिहार, सतनाम सिंह, जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष शेरु खान, जिला मंत्री सुंदर सिंह बल, मीडिया प्रभारी रईस अंसारी, जिला मंत्री सलमा बेगम, प्रदेश हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेहरून निशा, मंडल महामंत्री राकेश सिंह, नगर महामंत्री नियाज खान, मंडल उपाध्यक्ष जसप्रीत सिंह गुजराल, अमरजीत सिंह भाटिया (सोनू), पूर्व मंडल अध्यक्ष हैदर राजा खान, वरिष्ठ नेता गुरविंदर सिंह भाई, सतपाल सिंह बग्गा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारी तथा सरबजीत सिंह, तरनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह एवं विराट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा उम्मीद घरौंदा के बच्चों को फल वितरित कर सेवा और संवेदनशीलता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित भविष्य के संदेश के साथ हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के इस सामाजिक एवं पर्यावरणीय पहल की उपस्थित जनों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि