Blog

रोंगटा प्लांट विस्तार का विरोध तेज: जनहित और पर्यावरण की रक्षा के लिए हिमांशु चौहान ने सौंपा आवेदन

सुशासन तिहार समाधान शिविर में रोंगटा प्लांट विस्तार के खिलाफ उठी आवाज, हिमांशु चौहान ने दिया आवेदन

रायगढ़। सुशासन तिहार समाधान शिविर में रोंगटा प्लांट के प्रस्तावित विस्तार के विरोध में प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिलाध्यक्ष एवं सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने प्रशासन को आवेदन सौंपकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि जिले में पिछले वर्षों के दौरान सैकड़ों उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनके कारण पर्यावरण, जंगल, जल स्रोत, मानव जीवन एवं बेजुबान पशु-पक्षियों पर गंभीर और जानलेवा प्रभाव पड़ा है। इसके बावजूद लगातार नए उद्योगों और मौजूदा उद्योगों के विस्तार को मंजूरी दी जा रही है, जो चिंताजनक है।

हिमांशु चौहान ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के कारण प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के सामने आजीविका और स्वास्थ्य का संकट गहराता जा रहा है। कई गांवों में प्रदूषण और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के चलते लोगों को पलायन तक करने की नौबत आ रही है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति किसी भी दृष्टि से जनहित में नहीं है।

उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि उद्योगों का आगमन स्थानीय जनहित, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत विकास को ध्यान में रखकर होना चाहिए। लेकिन वर्षों के अनुभव बताते हैं कि जिन ग्राम पंचायतों और क्षेत्रों पर उद्योगों का सीधा प्रभाव पड़ा है, वहां अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। उद्योगों से होने वाले लाभ का बड़ा हिस्सा सीमित लोगों तक ही सिमट कर रह गया है, जबकि आम जनता प्रदूषण और अन्य समस्याओं का सामना करने को मजबूर है।

हिमांशु चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे जनहित, पर्यावरण संरक्षण और प्रभावित ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा के लिए रोंगटा प्लांट के विस्तार का विरोध करते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसी भी औद्योगिक विस्तार को अनुमति देने से पहले स्थानीय जनता की राय, पर्यावरणीय प्रभाव और क्षेत्रीय विकास की वास्तविक स्थिति का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाए।

गौरतलब है कि हिमांशु चौहान प्रेस रिपोर्टर क्लब के जिलाध्यक्ष होने के साथ-साथ सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं और लंबे समय से जनहित, पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...