Blog

शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

पिथौरा शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में आज नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेश उत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के थीम सांग “स्कूल चलो पढ़े बर, जिनगी ल गढ़े बर” के साथ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के सरपंच खेदूराम पटेल ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर उनका आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को कॉपी एवं कलम प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

अपने उद्बोधन में सरपंच खेदूराम पटेल ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा उनकी शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया।

संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का केंद्र है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया तथा नवीन शिक्षा सत्र के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल एवं तब्बसुम शेख सहित विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी उपस्थितजनों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। शाला प्रवेश उत्सव ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह एवं नवीन ऊर्जा का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...