Blog

पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर पहुंचे जीएसटी अधिकारी, पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से लिया आशीर्वाद

हनुमान जी के चरणों में लगाई अर्जी, गुरुदेव के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शांति का किया अनुभव

रायगढ़। एक जीएसटी अधिकारी ने पेंडरवा पहाड़ी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन किए और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति एवं जनकल्याण की भावना से अर्जी लगाई। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में दर्शन के बाद जीएसटी अधिकारी ने कहा कि पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण मन को गहरी शांति प्रदान करता है। गुरुदेव के सानिध्य में आकर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने भगवान हनुमान से समाज में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अपनी अर्जी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान हनुमान के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा, जहां भक्तों ने हनुमान जी के जयकारों के साथ मंगलकामनाएं कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...