Blog

रेड विभाग के कमिश्नर मनीष मिश्रा पहुंचे पेंडरवा धाम, हनुमान जी के दर्शन कर पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से लिया आशीर्वाद

गुरुदेव के सानिध्य में अद्भुत शांति का अनुभव हुआ, कलयुग में चमत्कार हैं गुरुदेव’ : कमिश्नर मनीष मिश्रा

रायगढ़। रेड विभाग के कमिश्नर मनीष मिश्रा ने पेंडरवा धाम पहुंचकर भगवान हनुमान के दर्शन-पूजन किए तथा प्रसिद्ध संत पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और समाज की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

गुरुदेव के सानिध्य में समय बिताने के बाद कमिश्नर मनीष मिश्रा ने कहा कि उन्हें यहां आकर अत्यंत अच्छा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, “गुरुदेव के आशीर्वाद से मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिली है। मैं उनके व्यक्तित्व और आध्यात्मिक शक्ति से काफी प्रभावित हूं। कलयुग में ऐसे संतों का सानिध्य किसी चमत्कार से कम नहीं है।”

उन्होंने पेंडरवा धाम के आध्यात्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज में सद्भाव, विश्वास और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देते हैं। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर भगवान हनुमान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...