Blog

सहारा निवेशकों के हक की लड़ाई फिर तेज: आमरण अनशन पर बैठेंगे नरेश कंकरवाल, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सैल्यूट

जनहित के लिए फिर मैदान में उतरे नरेश कंकरवाल, सहारा निवेशकों की राशि वापसी को लेकर आमरण अनशन की घोषणा

रायगढ़। सहारा निवेशकों की जमा पूंजी वापस नहीं मिलने से उनकी पीड़ा को लगातार समझने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने एक बार फिर आमरण अनशन करने की घोषणा की है। उनकी इस जनहितकारी पहल को प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता सहित क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सैल्यूट करते हुए समर्थन व्यक्त किया है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने कहा कि जहां-जहां जनहित के मुद्दे होंगे, वहां-वहां प्रेस रिपोर्टर क्लब हमेशा जनता और न्याय की आवाज के साथ खड़ा रहेगा। सहारा निवेशकों के लाखों रुपये वर्षों से फंसे हुए हैं, जिससे अनेक परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में नरेश कंकरवाल का पुनः आंदोलन का निर्णय निवेशकों के लिए आशा की किरण है।

ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी नरेश कंकरवाल द्वारा सहारा निवेशकों के हित में आमरण अनशन किया गया था, जिसके बाद सहारा के जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई थी। उस समय तत्कालीन पुलिस अधिकारी Abhinav Upadhyay की पहल पर आंदोलन को पूरे सम्मान के साथ समाप्त कराया गया था। हालांकि, आंदोलनकारियों का आरोप है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी प्रभाव और पैसे के बल पर आज भी स्वयं को बचाकर खुलेआम घूम रहे हैं और निवेशकों को उनका पैसा नहीं मिल पाया है।

नरेश कंकरवाल ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई और निवेशकों की राशि वापसी की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो सहारा निवेशक सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि हजारों निवेशकों के अधिकार और न्याय की लड़ाई है।

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने नरेश कंकरवाल की जनहित और निवेशकों के प्रति समर्पित सोच को सलाम करते हुए कहा कि जनता के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...