Blog

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रायगढ़ में श्रद्धांजलि अर्पित, परमजीत सिंह भाटिया ने किया माल्यार्पण

महान राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

रायगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रवादी विचारक एवं प्रखर देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर रायगढ़ दक्षिण मंडल ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रायगढ़ के जिला मंत्री परमजीत सिंह भाटिया ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण, अखंड भारत की संकल्पना और देशहित के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया और उनके विचार आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

परमजीत सिंह भाटिया ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि के इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनका त्याग, राष्ट्रवाद और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का वातावरण राष्ट्रभक्ति और सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...