Blog

पंचपारा माध्यमिक विद्यालय में पाठ्यपुस्तक एवं ड्रेस वितरण,

कृषि सभापति मुक्तेश्वर पंडा ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों को दिए सफलता के महत्वपूर्ण टिप्स

पुसौर। जिला शिक्षा अधिकारी श्री साहू के निर्देशानुसार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी. पटेल के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचपारा स्थित माध्यमिक विद्यालय में पाठ्यपुस्तक एवं स्कूल ड्रेस वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य श्रीमती खरे मैम, संकुल समन्वयक श्रवण साव, संस्था प्रमुख श्री डी. नायक एवं श्री साव
एवं कृषि सभापति जनपद पंचायत पुसौर मुक्तेश्वर पंडा, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती योग्यता श्याम लाल पटेल, एस.एम.जी. अध्यक्ष पूनीलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कृषि सभापति मुक्तेश्वर पंडा ने विद्यार्थियों को प्रेरक मार्गदर्शन देते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, नियमित अध्ययन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सबसे आवश्यक है।
उन्होंने बच्चों को समझाइश देते हुए कहा कि रोजाना समय पर विद्यालय आना, शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यों को नियमित रूप से पूरा करना तथा कठिन विषयों का निरंतर अभ्यास करना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल एवं अनावश्यक गतिविधियों से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।
श्री पंडा ने यह भी कहा कि छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने से बड़े लक्ष्य आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास बनाए रखने, प्रश्न पूछने की आदत विकसित करने और हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरपंच श्रीमती योग्यता श्याम लाल पटेल एवं एस. एम. सी. अध्यक्ष पूनीलाल पटेल ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...