Blog

‘मन की बात’ ने भरा राष्ट्र निर्माण का नया उत्साह, लिमतरा में 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा के देवरीखुर्द मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक-135, ग्राम पंचायत लिमतरा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी, नवाचार, सामाजिक जागरूकता एवं नागरिक कर्तव्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दिए गए प्रेरणादायी संदेशों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” आज केवल एक संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने वाला एक प्रभावशाली अभियान बन चुका है।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री चंद्रप्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष श्री रवि बरगाह, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी श्री पल्लव धर, जिला सहसंयोजक श्री ईश्वर यादव एवं श्री विवेक पांडे, श्री प्रकाश अवस्थी, श्री पवन श्रीवास, श्री सुबोध लहरे, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री श्री रवि सिंह, शक्ति केंद्र प्रभारी श्री पवन चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत लिमतरा के सरपंच श्री दीपचंद वस्त्रकार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...