Blog

जनसेवा और उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए डीआईजी शशि मोहन सिंह को प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया ‘छत्तीसगढ़ गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित

रायगढ़ में ऐतिहासिक पुलिस कार्यों के लिए डीआईजी शशि मोहन सिंह का सम्मान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने कहा— जनहित में नई मिसाल कायम की

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब द्वारा रायगढ़ जिले के डीआईजी शशि मोहन सिंह को उत्कृष्ट पुलिस सेवा, जनहित में उल्लेखनीय कार्यों तथा अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए ‘छत्तीसगढ़ गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी, प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता, जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, संभाग सचिव पिंगल बघेल एवं जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी ने कहा कि यदि प्रदेश के प्रत्येक जिले में शशि मोहन सिंह जैसे कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और जनहित के प्रति समर्पित पुलिस अधिकारी हों, तो अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी पुलिस विभाग की कार्यशैली को नई पहचान देते हैं।

प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शशि मोहन सिंह का जहां-जहां भी कार्यकाल रहा है, वहां उन्होंने अपनी कार्यशैली से ऐतिहासिक छाप छोड़ी है। रायगढ़ में उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा जनविश्वास बढ़ाने के लिए किए गए कार्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा, “सर मुझे कई बार सम्मानित करने से मना करते हैं, लेकिन मैंने उनसे स्पष्ट कहा कि यह हमारा अधिकार है। जब आप जनहित में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, तो आपका सम्मान करना हमारे लिए गर्व और संतोष की बात है।”

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान, संभाग सचिव पिंगल बघेल तथा जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह भाटिया ने भी डीआईजी शशि मोहन सिंह की जनसेवा, निष्पक्ष कार्यशैली और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस ने आमजन का विश्वास मजबूत किया है।

समारोह के अंत में प्रेस रिपोर्टर क्लब के पदाधिकारियों ने डीआईजी शशि मोहन सिंह को ‘छत्तीसगढ़ गौरव पुरस्कार’ प्रदान कर उनके उज्ज्वल एवं जनहितकारी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा एकल अभियान के 5 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, आचार्यों को मिला सेवा, संस्कार और संगठन का मंत्र पंडवानी की स्वर-सम्राज्ञी पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को रायगढ़िया कलाकारों की भावभीनी श्रद्धांजलि