Blog

छत्तीसगढ़ प्रदेश  शौंडिक समाज को मिला राष्ट्रीय स्तर सामाजिक अधिवेशन कराने के दायित्व

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी सहित राष्ट्र प्रदेश के मंत्री जनप्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति होगी

प्रदेश कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न छत्तीशगढ़ के पदाधिकारी की उपस्थिति रही

रायपुर / अत्यंत हर्ष की बात है कि दिनांक 13.10.2024 छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज कोर ग्रुप की बैठक शिवनाथ मोटर, लाभांडी में आहूत की गई जिसमें विशेष रूप में अखिल भारतीय शौण्डिक समाज सम्मेलन सह सम्मान समारोह के आयोजन विषय पर चर्चा हुई।
बैठक में दिनांक 11/01/2025, दिन-शनिवार, लोटस रिसॉर्ट, विधानसभा रोड, रायपुर मे उक्त कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
अतिथियों का चयन, कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन के अन्य पहलुओं पर आगामी पूरे प्रदेश के कार्यकारिणी पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यों के साथ कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा करने एवं संभागवार/जिलेवार बैठक करके कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा, साथ ही समाज के अन्य बुद्धिजीवियों, सम्मानीय वरिष्ठ लोगों का विचार आमंत्रित सुझावों पर क्रियान्वित की जाएगी एवं समाज के संगठन के सक्रिय लोगों से भी बात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया हैः-
कार्यक्रम संयोजक – श्री श्याम किशोर गुप्ता जी
कार्यक्रम प्रभारी – श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी
कार्यक्रम सह प्रभारी व प्रवक्ता – श्री शिव रतन प्रसाद गुप्ता जी

आयोजन कार्यक्रम के प्रमुख सलाहकारः-
श्री अर्जुन प्रसाद साहू जी, श्री रामेश्वर प्रसाद साहू जी, श्री सुभाष साहू जी, श्री अशोक गुप्ता जी, श्री गौरीशंकर गुप्ता जी, श्री अजय प्रसाद गुप्ता जी (अंबिकापुर), श्री नंदकिशोर गुप्ता जी, श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता जी, श्री परमानन्द गुप्ता जी, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री आनंद गुप्ता जी , मनोज गुप्ता जी एवं समाज के समस्त जिलाध्यक्ष सर्व श्री विजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी, श्री शिव पूजन गुप्ता जी, श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता जी, श्री नरेन्द्र गुप्ता जी, श्री प्रदीप गुप्ता जी, श्री दीपक गुप्ता जी, श्री नीरज गुप्ता जी, श्री विजय गुप्ता जी , श्री छोटे लाल गुप्ता जी, श्री राम जीवन साव, श्री उमेश प्रसाद साहू जी
बैठक उपरान्त छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से भेंट मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ, साल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र से सम्मानित कर छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के गठन, संगठन की मजबूती, अखिल भारतीय स्तर पर शौण्डिक समाज सम्मेलन का आयोजन पर चर्चा की गई और डॉ. रमन सिंह जी ने अखिल भारतीय शौण्डिक समाज के सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित होने की सहमति प्रदान की है।
आज के कोर ग्रुप की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के संयोजक श्री श्याम किशोर गुप्ता, प्रमुख सलाहकार श्री ओमप्रकाश गुप्ता, संरक्षक श्री सुभाष साहू जी, सूरजपुर से श्री अशोक गुप्ता जी, बिलासपुर से श्री लक्ष्मीनारायण, प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवरतन प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री सुरेश प्रसाद गुप्ता, सचिव श्री परमानन्द प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष श्रीनंद किशोर गुप्ता, श्री रविन्द्र प्रसाद गुप्ता, रायगढ़ से श्री अनिरुद्ध गुप्ता जी, जिला जशपुर से श्री आकाश गुप्ता जी बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
19 साल की बेटी बनी 'सर्प मित्र'सैकड़ों सांपों और बेजुबान जीवों को दिया नया जीवन, सक्ती हरेठी गांव की... "डॉक्टर्स डे पर ग्राम तुरंगा को मिली बड़ी सौगात: Apex Hospital ने लिया गोद, स्वास्थ्य और हरित विकास ... प्रदेश सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हिमांशु चौहान, प्रेस रिपोर्टर क्लब ने दी हार्दिक शुभकामनाएं श्री राम मंदिर रायपुर के दिव्य दरबार में पहुंचे अखिल भारतीय प्रमुख प्रचारक राजेंद्र भाई साहब, बालाजी... छत्तीसगढ़ सरपंच संघ ने किया नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी प्रदेश की जर्जर सड़कों पर भड़के पिंटू सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री से तत्काल सुधार की मांग,आंदोलन की दी ... श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान श्याम टॉकीज–गणेश वॉच इलेक्ट्रॉनिक्स–सिंधु बुक डिपो मार्ग पर रोज़ाना जाम, जनता और व्यापारी परेशान छत्तीसगढ़ की बदहाल सड़कों पर भड़के स्वास्तिक मजदूर सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह, PWD मंत्री स... साधना, साख और संकल्प: राजनीति के 'नीलकंठ' के रूप में उभरे ओ.पी. चौधरी — लेखक बलबीर शर्मा