Blog

शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का माहाना उर्स पाक आज, लुतरा शरीफ़ में अकीदत का उमड़ेगा सैलाब

ग़ुस्ल-ए-मज़ार, शाही लंगर और हाजियों के इस्तकबाल के साथ होगा माहाना उर्स पाक का भव्य आयोजन

लुतरा शरीफ़। शहंशाह-ए-छत्तीसगढ़ हज़ूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का माहाना उर्स पाक 3 जुलाई 2026, दिन जुम्मा को दरगाह शरीफ़, लुतरा में बड़े ही अकीदत, एहतराम और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उर्स पाक के अवसर पर प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12:40 बजे ग़ुस्ल-ए-मज़ार-ए-पाक की रस्म अदा की जाएगी। इसके उपरांत दरगाह परिसर में आने वाले सभी ज़ायरीन के लिए दरबारी शाही लंगर का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोग शामिल होकर आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश देंगे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य के वर्ष 2026 के तमाम हाजियों का इस्तकबाल भी नमाज़-ए-जुम्मा के बाद किया जाएगा। हज की मुकद्दस यात्रा पूरी कर लौटे हाजियों का सम्मान एवं स्वागत विशेष रूप से किया जाएगा।

दरगाह लुतरा शरीफ़ इंतज़ामिया कमेटी के सदर हाजी इक़बाल हक़ ने सभी अकीदतमंदों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उर्स पाक में शामिल होकर दुआओं और बरकतों से फ़ैज़याब हों तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...