Blog

विभिन्न मांगों को लेकर कोटवार संघ का सामूहिक प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ सहित जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में एकजुट होकर उठाई मांगें, शासन से शीघ्र समाधान की अपील

रायगढ़। अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कोटवार संघ ने शुक्रवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में सामूहिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कोटवारों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन के उपरांत कोटवार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कोटवारों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को शासन के समक्ष रखा जा रहा है, लेकिन अब तक उनका संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया है। इसी कारण जिले से लेकर ब्लॉक स्तर तक सामूहिक प्रदर्शन कर शासन का ध्यान आकर्षित किया गया है।

कोटवार संघ ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेंगे और शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के कोटवारों को राहत प्रदान करेंगे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें जिले और ब्लॉक स्तर के बड़ी संख्या में कोटवार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...