Blog

दूसरों पर उंगली उठाने से पहले आत्मचिंतन ज़रूरी : श्याम गुप्ता

रायपुर
आज के सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में दोषारोपण की बढ़ती प्रवृत्ति पर सामाजिक विचारक श्याम गुप्ता ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि “यहाँ कोई भी पूरी तरह बेदाग नहीं है, हर व्यक्ति में कहीं-न-कहीं कोई न कोई कमी अवश्य होती है।” उन्होंने कहा कि समाज में सबसे बड़ा दाग उसी व्यक्ति पर लगता है, जो स्वयं को शुद्ध मानकर दूसरों पर दाग लगाने का कार्य करता है।

श्याम गुप्ता ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि बेदाग होने का दावा लगभग हर कोई करता है, लेकिन सच्चाई यह है कि दोष हर इंसान के भीतर मौजूद है। उन्होंने कहा कि दूसरों को दागी साबित करने की मानसिकता ही मनुष्य के चरित्र का सबसे बड़ा दोष बन जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि मनुष्य का वास्तविक दोष उसके दाग से नहीं, बल्कि दूसरों पर दोष थोपने की प्रवृत्ति से उजागर होता है। “जो व्यक्ति स्वयं को पूर्णतः शुद्ध समझता है, वही अक्सर समाज में सबसे बड़ा दागी सिद्ध होता है,” यह कथन आज के सामाजिक व्यवहार पर सटीक टिप्पणी है।

श्याम गुप्ता के अनुसार यह समय आत्ममंथन का है, न कि आरोप-प्रत्यारोप का। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं की कमियों को स्वीकार कर सुधार की दिशा में आगे बढ़े, तो समाज में वैमनस्य, द्वेष और असहिष्णुता स्वतः कम हो सकती है। उनका यह विचार समाज को नैतिकता, सहिष्णुता और आत्मचिंतन की ओर प्रेरित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...