Blog

स्वास्थ्य केंद्र पलारी में मरीज से कथित मारपीट के विरोध में सरपंच महासंघ ने एफआईआर की मांग की

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में उपचार के दौरान एक मरीज के साथ कथित मारपीट की घटना को गंभीर बताते हुए दोषी के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

प्रदेश सरपंच महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक के नेतृत्व में महासंघ के पदाधिकारियों एवं सरपंचों ने थाना प्रभारी, थाना पलारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि संत राम बर्मन सरपंच १९ जुलाई 2026 को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचे थे। आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अपरिचारक प्रभात साहू द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, जिससे सरपंच प्रतिनिधियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अनुसार तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव नायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या हिंसात्मक व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध शीघ्र एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

इस अवसर पर प्रदेश एवं जिला स्तर के सरपंच महासंघ के अनेक पदाधिकारी एवं सरपंच उपस्थित रहे तथा सभी ने एक स्वर में दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

जारीकर्ता:
कपिल देव नायक
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश सरपंच महासंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...