सतगुरु के सानिध्य से ही जीवन होता है सफल – गुरु पूर्णिमा पर बलबीर शर्मा ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

“सत्य, धर्म और ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता”


रायगढ़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि “अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सत्य, धर्म और ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाले सतगुरु के चरणों में मेरा बारंबार प्रणाम। आपका सानिध्य ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है और आपकी सीख ही मेरा मार्गदर्शक है।”
बलबीर शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा, संस्कार और आत्मबल प्रदान करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल, सार्थक और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए समर्पित कर सकता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से गुरुजनों का सम्मान करने, उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सत्य, सेवा, सदाचार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
अंत में उन्होंने कहा कि “जय गुरुदेव! गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और सद्बुद्धि का संचार करे।”


