Blog

श्रावण के पावन पर्व पर बलबीर शर्मा ने धर्मपत्नी संग भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर की देश की एकता और शांति की प्रार्थना

महादेव की भक्ति में राष्ट्रहित का संकल्प—भारत की एकता, शांति और समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद”

श्रावण मास के पावन शुभारंभ के अवसर पर बलबीर शर्मा जी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर देश में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। उन्होंने भगवान शिव के समक्ष प्रार्थना करते हुए भारत की एकता और अखंडता सदैव मजबूत रहने तथा देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास होने की कामना की।

इस अवसर पर बलबीर शर्मा जी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना, आस्था, सेवा और सद्भाव का पावन पर्व है। भगवान शिव हमें त्याग, संयम, करुणा और लोककल्याण का संदेश देते हैं। आज आवश्यकता है कि हम आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता, शांति और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि “शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं और शिव ही कल्याण हैं।” महादेव की कृपा से भारत सदैव शांति, प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़े तथा देश का प्रत्येक नागरिक सुखी और समृद्ध रहे।

बलबीर शर्मा जी ने समस्त देशवासियों को पावन श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“आइए, श्रावण के इस पवित्र अवसर पर हम सब मिलकर भारत की एकता, अखंडता, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।”

ॐ नमः शिवाय।
हर हर महादेव! 🔱🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ