Blog

जनसेवा और संगठन के समर्पण का सम्मान—अभिमन्यु साहू को मिली एल्डरमैन की जिम्मेदारी

प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया सम्मान, श्याम गुप्ता व हिमांशु चौहान ने दी हार्दिक शुभकामनाएँ

पुसौर। नगर पंचायत पुसौर में भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता अभिमन्यु साहू को पुनः एल्डरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिमन्यु साहू पूर्व में नगर पंचायत पुसौर के उपाध्यक्ष, सभापति एवं एल्डरमैन के पद का दायित्व निभा चुके हैं। इसके साथ ही वे सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

अभिमन्यु साहू लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र में जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें पुनः नगर पंचायत पुसौर में एल्डरमैन का दायित्व सौंपा गया है।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने अपने मित्र अभिमन्यु साहू का सम्मान करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिमन्यु साहू पूर्व की तरह ही पूरी निष्ठा के साथ जनहित और नगर के विकास से जुड़े कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्याम गुप्ता एवं हिमांशु चौहान ने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना उनके समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का सम्मान है। उन्होंने अभिमन्यु साहू के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल जनसेवा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...