Blog

50 वर्ष की उम्र में भी नबीन किशोर बाघ की फिटनेस और फाइटिंग का जलवा कायम

एक किक से फुटबॉल को गोल करने का हुनर, राइफल शूटिंग में पदक और गिद्ध जैसी नजर—श्याम गुप्ता ने शिष्य की प्रतिभा को सराहा

मेरे परम शिष्य नबीन किशोर बाघ आज भी युवा पीढ़ी के लिए फिटनेस की मिसाल”

प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ने ओडिशा में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

रायगढ़। अपने शिष्य की फिटनेस, खेल प्रतिभा और अनुशासन की सराहना करते हुए प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने अपने लगभग 50 वर्षीय परम शिष्य नबीन किशोर बाघकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उम्र केवल एक संख्या है, यदि व्यक्ति नियमित अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने शरीर और मन को सक्रिय रखे।

श्याम गुप्ता ने कहा, “मेरे 50 वर्ष के परम शिष्य नबीन किशोर बाघ आज भी मेरे बेहतरीन फाइटर हैं। वे अभी भी अपनी एक किक से फुटबॉल को गोल में पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। ओडिशा की राइफल शूटिंग में पदक जीतकर उन्होंने अपनी निशानेबाजी का भी परिचय दिया है।”

उन्होंने अपने शिष्य की क्षमताओं का उदाहरण देते हुए कहा कि नबीन किशोर बाघ की नजर गिद्ध जैसी पैनी, लक्ष्य पर पकड़ मजबूत और ज्ञान हाथी जैसी गंभीरता वाला है। उनके अनुसार, नबीन किशोर का वर्तमान फिटनेस स्तर और लगातार अभ्यास आने वाली पीढ़ी को यह संदेश देता है कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर और प्रतिभा को समाप्त मान लेना गलत है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि खेल, मार्शल आर्ट और फिटनेस के प्रति निरंतर समर्पण ही व्यक्ति को लंबे समय तक सक्रिय बनाए रखता है नबीन किशोर बाघ आज भी नियमित अभ्यास के माध्यम से अपनी फिटनेस और खेल कौशल को बनाए हुए हैं, जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि प्रेस रिपोर्टर क्लब परिवार ओडिशा में अपने परम शिष्य नबीन किशोर बाघ उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है और उम्मीद करता है कि वे इसी तरह स्वस्थ, सक्रिय और खेल भावना के साथ आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...