Blog

मिनट्स समझ में नहीं आने से एन टी पी सी का मामला गरमाया, ग्रामीणों ने कहा आखिर क्या है ये मिनट्स

एनटीपीसी तिलाई पाली माइंस के प्रबंधन के द्वारा की जा रही तानाशाही से माइंस से प्रभावित 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा विगत 6 दिनों से रोजगार व तेंदूपत्ता की बोनस राशि की मांग को लेकर लगातार स्ट्राइक कर रहे हैं इस वक्त की सबसे बड़ी खबर घरघोड़ा एनटीपीसी तिलाईपाली से निकलकर सामने आ रही है जहां आपको बताना चाहेंगे कि एनटीपीसी कोल माइंस से 8 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विगत 6 दिनों से लगातार स्ट्राइक पर बैठे हैं लगातार स्ट्राइक को देखते हुए एनटीपीसी के प्रबंधन द्वारा त्रिपक्षय वार्ता हेतु ग्राम वासियों को बुलाया गया था जिसमे अतिरिक्त कलेक्टर रायगढ़ ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा व एस डी ओ पी धरमजयगढ़ व एन टी पी सी प्रबंधन के साथ क्षेत्र के प्रभावित ग्रामीणों की उपस्थिति में वार्ता की गई l जिसमें एनटीपीसी माइंस के प्रभावित क्षेत्र के बेरोजगार युवकों को एनटीपीसी में नौकरी देने व प्रत्येक तेंदूपत्ता कार्ड धारी को 5 लाख तेंदूपत्ता बोनस के रूप में एक मुश्त मुआवजा राशि देने की मांग को लेकर प्रभावित ग्रामीण विगत 6 दिनों से स्ट्राइक पर बैठे हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता की गई जिसमें बेरोजगार युवकों को कुछ दिनों पश्चात रोजगार देने की बात कही गई साथ में रिज्यूम जमा करने के बाद कही गई परंतु तेंदूपत्ता कार्ड धारी के बोनस राशि 5 लाख रुपये एक मुफ्त मांग करने की बात को लेकर एनटीपीसी के ढुलमुल रवैया से नाराज होकर ग्राम वासियों ने संसद के तर्ज पर वाकआउट करते हुए पुनः सड़क को जाम करते हुए स्ट्राइक पर बैठ गए हैं अब देखना यह है कि एनटीपीसी प्रबंधन किस प्रकार से ग्राम वासियों का दिल जीतती है वैसे बताना चाहेंगे कि डीपीआर खनन कंपनी के द्वारा बरसात के पश्चात 19 लोगों को नौकरी देने की बात कही जा रही है और उनके प्रबंधन के द्वारा यह भी कहा गया है कि एनटीपीसी के प्रबंधन द्वारा रिज्यूम भेजने पर डीपीआर कंपनी के द्वारा जॉब देने की बात कही जा रही है अब देखना यह है कि समाचार चलने के पश्चात एनटीपीसी के प्रबंधन प्रभावित ग्रामीणों को किस प्रकार संतुष्ट करती है या स्ट्राइक लगातार जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ... श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं — रेंशी श्याम कुमार गुप्ता रायगढ़ कापी निर्माता संघ के दो दिवसीय निःशुल्क भोजन शिविर का शुभारंभ