Blog

शहीदों की शहादत को नमन: ‘एक शाम शहीदों के नाम’ में गीतांजलि धांडले सम्मानित

देहदान के संकल्प और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान

बालोद। देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों एवं उनके परिवारों के सम्मान में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम ‘एक शाम शहीदों के नाम’ में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष गीतांजलि धांडले को उत्कृष्ट समाजसेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ के चेयरमैन टोकन साहू एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस जनसेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिवारों, सेना में अपनी शहादत देने वाले वीर जवानों के परिजनों, बालोद जिले में उत्कृष्ट सेवा करने वाले जवानों तथा पुलिस अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस छत्तीसगढ़ के चेयरमैन टोकन साहू, पुलिस अधिकारी एएसपी, प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोनी एवं प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

देशभक्ति गीतों से गूंज उठा पूरा परिसर

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। ऑर्केस्ट्रा टीम ने एक से बढ़कर एक राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। शहीद जवानों की वीरता, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

24 साथियों के साथ देहदान का संकल्प

गीतांजलि धांडले नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपने साथ 24 साथियों के साथ देहदान की घोषणा कर समाज के सामने मानवीय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए भी वे लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

संगठन पदाधिकारियों ने दी हार्दिक बधाई

गीतांजलि धांडले के सम्मानित होने पर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम गुप्ता, संरक्षक एवं पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार बलवीर शर्मा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता चाबड़ा सहित परमजीत सिंह भाटिया, पिंगल बघेल, सुमिता पटेल, अनिरुद्ध गुप्ता, जग्यो सिंह माझी, लक्ष्मण गुप्ता, भारती सोनबर, सुमित पटेल एवं संगठन के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहीदों के परिवारों का सम्मान करना और समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित लोगों को प्रोत्साहित करना राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। गीतांजलि धांडले का देहदान संकल्प तथा महिला सशक्तिकरण के लिए उनका निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्राचार्य अमृतलाल सिदार को मिला छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान कोयला खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 50 खदानों को स्टार रेटिंग पुरस्कारों से किया गया सम्मानित किसानों के खाते में 1.5 लाख करोड़ जाने पर कांग्रेस दर्द में:अमित चिमनानी धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन हर गांव में मजबूत होगा बाल सुरक्षा तंत्र, ग्राम स्तरीय सतर्कता व्यवस्था विकसित करने की पहल: डॉ. वर्ण... पिथौरा में भव्य छत्तीसगढ़ प्रांतीय कलार महोत्सव व महिला सम्मान समारोह संपन्न,मुख्य अतिथि रूप में बसन... ओडिशा के सुंदरगढ़ के निशानेबाजों ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक जागरूक नागरिक की मन की बात माँ चंद्रहासिनी देवी धाम में रावण दहन के दौरान आयोजित डांस प्रतियोगिता के विजेता सांवरिया भटगांव का ... छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का गौरव हैं अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक सुरेशा चौबे जी, नारी शक्ति की मिसाल को ...