Blog

शाकंभरी बोर्ड की बैठक में किसानों के हित पर मंथन, योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

सब्जी, फल और फूल उत्पादकों की समस्याएं सुनीं, आधुनिक तकनीक और बाजार सुविधा उपलब्ध कराने पर हुई चर्चा

कवर्धा। शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र नायक पटेल एवं बोर्ड के सदस्य प्रेम पटेल, प्रेम लाल पटेल, संतोष पटेल और बसंत पटेल की उपस्थिति में कवर्धा में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्र के सब्जी, फल एवं फूल उत्पादक कृषकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण और शासन की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर निवास करने वाले प्रत्येक पात्र किसान तक धरातल पर पहुंचे। इसके लिए विभागीय अधिकारियों और शाकंभरी बोर्ड के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया।

इस दौरान कृषकों से उनकी आवश्यकताओं, उत्पादन संबंधी चुनौतियों और उद्यानिकी क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत कृषि पद्धतियों, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं पौध सामग्री, सिंचाई सुविधाओं, उत्पादन बढ़ाने के उपायों तथा बेहतर बाजार उपलब्धता के संबंध में आवश्यक सहयोग प्रदान करने पर भी चर्चा की गई।

शाकंभरी बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि सब्जी, फल एवं फूल उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए उद्यानिकी से जुड़े किसानों को शासन की योजनाओं, अनुदान एवं सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ मिले। अधिकारियों से गांव-गांव तक पहुंच बनाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया समझाने तथा आवश्यक औपचारिकताओं में सहयोग करने के लिए भी कहा गया।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि शासन की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ उद्यानिकी एवं कृषि से जुड़े प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचे। इसके लिए शाकंभरी बोर्ड, उद्यानिकी विभाग और कृषकों के बीच निरंतर संवाद एवं बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर उपस्थित कृषकों ने अपनी समस्याएं एवं महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। संबंधित अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में शाकंभरी बोर्ड के सम्माननीय सदस्यों के साथ उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के सब्जी, फल एवं फूल उत्पादक कृषक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...