Blog

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: विद्यार्थियों को बेल्ट एवं टाई वितरित

पिथौरा। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को विद्यालय की निर्धारित वेशभूषा में तैयार करने के उद्देश्य से शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में संस्था प्रमुख हेमंत खुटे द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत सभी 41 छात्र-छात्राओं को बेल्ट एवं टाई का वितरण किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के तीन दिन पूर्व किए गए इस वितरण से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था प्रमुख ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी निर्धारित वेशभूषा में शामिल हों तथा उनमें अनुशासन, एकरूपता एवं विद्यालय के प्रति गौरव की भावना विकसित हो, इसी उद्देश्य से बेल्ट एवं टाई प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल आजादी की वर्षगांठ मनाने का अवसर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक दिलीप कुमार पटेल एवं तबस्सुम शेख उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आगामी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा एवं बेहतर वेशभूषा के लिए पिछले वर्ष भी पहल करते हुए सभी बच्चों को स्कूल जूते प्रदान किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...