पुसौर के पीएम श्री जैजेस स्कूल कोड़ातराई में गूंजा तिरंगे का गौरव, निकली भव्य तिरंगा यात्रा



गांव के चौक-चौराहों से गुजरी तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश


कोड़ातराई। पुसौर विकासखंड के पीएम श्री जैजेस स्कूल कोड़ातराई में जिला शासन-प्रशासन के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय एवं कन्या शाला के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने पूरे गांव के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुनेश्वर पटेल, पीएम श्री जैजेस स्कूल कोड़ातराई के प्राचार्य अजय कुमार सिन्हा, शाला विकास समिति के प्रमुख विजय शंकर चौधरी, जनप्रतिनिधि सेत राम साव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रेस रिपोर्टर क्लब जिला उपाध्यक्ष रायगढ़ केशव महंत, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त गुरुजन उपस्थित रहे।
इस दौरान विद्यार्थियों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में देशभक्ति का वातावरण बना रहा और ग्रामीणों ने भी यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना रहा।
विद्यालय परिवार एवं शाला विकास समिति ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
