Blog

डॉ. रमन सिंह से नागरिक सुरक्षा संगठन की टीम ने की मुलाकात, सेवा कार्यों की हुई सराहना

महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के कार्यों से प्रभावित हुए विधानसभा अध्यक्ष, बोले—जरूरत पड़ी तो सहयोग के लिए स्वयं पहुंचूंगा

रायपुर। नागरिक सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजली धांडले एवं प्रदेश अध्यक्ष कविता छाबड़ा ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, जनजागरूकता एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की संक्षिप्त जानकारी दी।

संगठन के सेवा कार्यों की जानकारी से प्रभावित होकर डॉ. रमन सिंह ने नागरिक सुरक्षा संगठन की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में संगठन की टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सकारात्मक और प्रेरणादायी बताया। डॉ. सिंह ने कहा कि संगठन को जहां भी उनके सहयोग की आवश्यकता होगी और उन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वे अपनी ओर से हरसंभव सहयोग प्रदान करने का प्रयास करेंगे।

इस मुलाकात को संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ने महत्वपूर्ण एवं उत्साहवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह जैसे वरिष्ठ जनप्रतिनिधि द्वारा संगठन के सेवा कार्यों की सराहना किया जाना पूरे संगठन के लिए प्रेरणा का विषय है। इससे महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बलवीर शर्मा, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र, भारत सरकार, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश पदाधिकारी परमजीत सिंह भाटिया, भारती सोनबेर, अनिरुद्ध गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, सुमित पटेल, पिंगल बघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों ने डॉ. रमन सिंह से हुई इस मुलाकात को संगठन के लिए सकारात्मक और गौरवपूर्ण बताया।

पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. रमन सिंह की ओर से मिले प्रोत्साहन और सहयोग के आश्वासन से संगठन के कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। नागरिक सुरक्षा संगठन महिला सशक्तिकरण, सेवा, सामाजिक जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु... जन्माष्टमी पर सेवा का महापर्व : सुश्री अलिशा अंसारी जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित हैं उनका '30 दिन - ...