Blog

स्वतंत्रता दिवस पर पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज का संदेश

पेंडरुआ धाम हनुमान मंदिर के पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पेंडरुआ धाम हनुमान मंदिर के पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने भक्तों और देशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता केवल शब्द नहीं, बल्कि हमारे संस्कार हैं।

उन्होंने कहा कि हम भारतभूमि को मां का स्थान देते हैं और भारत माता के प्रति सम्मान एवं प्रेम की भावना हमारे संस्कारों में रची-बसी है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपने राष्ट्र, अपनी मातृभूमि और अपनी महान भारतीय संस्कृति के लिए अच्छे एवं रचनात्मक कार्य करें।

बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने कहा कि राष्ट्र की मजबूती तभी संभव है, जब हम सभी आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ें।

उन्होंने अंत में सभी देशवासियों एवं अपने भक्तों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा—“आइए, हम सब मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को मजबूत करने का संकल्प लें।”

जय सनातन धर्म।
जय हिंद।
वंदे मातरम्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ताज़ा ख़बरें
हार्ट अटैक से जूझ रहे खेमंत केसरवानी की बची जान, राजा गुप्ता की तत्परता बनी जीवनरक्षक NEXA में नए मॉडल Baleno की भव्य Grand Opening, शहर में दिखा उत्साह गुरविंदर सिंह घई के जन्मदिन पर अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं 30 दिन - 30 सेवा अभियान का चौथा दिन रक्षा बंधन पर अनोखी पहल: थाना प्रभारी कमला पोसाम ने पुलिस परिवार की बहनों के साथ चलाया हेलमेट जागरूक... कलार महासभा की नई पहल का प्रेस रिपोर्टर क्लब ने किया स्वागत रायगढ़ में अनोखा संकल्प : 30 दिन - 30 सेवा अभियान अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा को लेकर समाज ने उठाई आवाज, रायपुर में सभी प्रतिमाओं पर CCTV लगाने की मा... सतनामी समाज से सनातन संस्कृति तक एकता का संदेश, मंत्री खुशवंत जी की पहल का श्याम कुमार गुप्ता ने किय... मां संतोषी के दरबार में क्रांति कौशिक बाला जी ने टेका माथा, पेंडरवा पहाड़ी हनुमान मंदिर धाम में गुरु...